सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बिलासपुर के छठ घाट में योग दिवस के अवसर पर किया गया योग अभ्यास एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन।

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर द्वारा छठ घाट के सामुदायिक भवन में 10 वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 51 राजकिशोर नगर की पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्ष पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच बिलासपुर धमेन्द्र दास की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो बिलासपुर के प्रभारी अधिकारी के वी गिरी ने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2015 से हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती आ रही है। इसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम यहां आयोजित किया गया है आपने आगे कहा की इस बार योग दिवस की थीम है “स्वयं और समाज के लिए योग” मतलब हम स्वयं योग करें और समाज के सभी लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करें व उन्हे योग के लाभ बताएं। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या तिवारी ने अपने उद्बोधन में लोगों से कहा कि सदा स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करनी चाहिए। योग दिवस मनाने का यही उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र दास ने अपने अध्यक्षिय संदेश में जनमानस से अपिल करते हुए कहा की हमें “करें योग रहें निरोग” स्लोगन को अपने दैनिक जीवन में चरितार्थ करना होगा तभी हम स्वस्थ रह कर एक स्वस्थ राष्ट्र व समाज निर्माण कर पाएगें। आपने आगे कहा की पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री विधेन्द्र शुक्ला व शिवानी जांगड़े द्वारा योगाभ्यास कराया गया व योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में योग शिक्षा पर आधारित ईनामी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

ईनामी प्रश्नमंच प्रतियोगिता में कमशः सनत कुमार, रितु धुरी, सत्य ज्योति, निक्की पटवा, आशिष सिंह, सत्यनारायण कनौजे, स्वाती पाण्डे, उमाशंकर, सुरज भवामी, अनुपम कुमार साहू, दिविक सिंह आदि ने सही जवाब व सही योग आसन कर पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यकम में लाफ्टर क्लब राजकिशोर नगर, योग व खेल प्रशिक्षक धनंजय राय, योग व खेल प्रशिक्षक श्रीकांत पहाड़ी, एस एन पाल, सतीश मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, दिविक सिंह, धनंजय दास, प्रमोद सिंह, विनोद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो बिलासपुर के – के वी गिरी ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles