अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहतराई स्टेडियम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया सामूहिक योग अभ्यास।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, बहतराई स्टेडियम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योग अभ्यास किया गया, इस दौरान जिला प्रशासन सहित जिले भर के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यूएन ओ द्वारा वर्ष 2014 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की है जो आज भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। योग भारत की ही देन है जिसे आज विश्व भर में स्वस्थ रहने लोग अपना रहे हैं।

निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। यह कहावत पुरातन काल से अब तक चरितार्थ हो रही है, नियमित योगाभ्यास से जीवन शैली से जुड़ी परेशानियों के साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों का भी समाधान बिना दवा के हो सकता है, जिसके लिए योग और प्राणायाम जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा योग दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई है, जो प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व भर में मनाया जाता है। जिले में भी योग दिवस हर स्तर पर मनाया गया, जिसका मुख्य आयोजन बहतराई के इंडोर खेल स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा किया गया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद रहे, उन्होंने बताया की योग स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है।

खेल स्टेडियम में शहर भर के स्कूल कॉलेज सरकारी संस्था के कर्मचारी सहित विभिन्न संगठन के लोग मौजूद रहे, स्टेडियम खचाखच भरा रहा, इस दौरान लोगों ने कहा कि यह जिला प्रशासन का अच्छा प्रयास है। इससे योग के प्रति लोगों में जागरुकता आएगी। वैसे भी स्वस्थ शरीर के लिए योग आवश्यक है।

योग दिवस के अवसर पर बहतराई स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला, सुबह 7:00 से 8:00 बजे योग के लिए समय तय था इसके बावजूद छात्र-छात्राये, शहर वासी सुबह 6:00 से ही स्टेडियम पहुंच चुके थे, इससे साफ है कि अब लोगों को योग के महत्व की समझ हो चुकी है, इसलिए स्वस्फूर्त वे योग आयोजन में शामिल हुए,इस दौरान उनका उत्साह साफ नजर आ रहा था।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, रामदेव कुमावत, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, पुलिस विभाग के आला अफसर सहित स्कूली बच्चे, आम नागरिक, अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में योगाभ्यास में शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles