Homeहमर बिलासपुरSECR जीएम नीनू इटियेरा ने प्रेसवार्ता कर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा संबंधी...

SECR जीएम नीनू इटियेरा ने प्रेसवार्ता कर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा संबंधी कार्य पर विस्तार से की चर्चा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जोन में चल रहे कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोन में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और अधोसंरचना के कार्यों के बारे विस्तार से बताया।

SECR देश में मालवाहक जोन के नाम से जाना जाता है। SECR भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे अधिक माल लदान करने वाला जोन है। हाल ही में इस जोन में महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने अपना पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार को उन्होंने अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने जोन में चल रहे विकाश कार्यो के साथ अन्य कई कार्यो के बारे में जानकारी पत्रकरो से साझा किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिलासपुर जोन ने 236 मिलियन टन माल लदान किया है, साथ ही रेलवे ने महत्वपूर्ण स्टेशनों से 08 जोड़ी नई यात्री सेवाएं शुरू की हैं और 06 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टिकट की आसान उपलब्धता, स्टेशन परिसर और ट्रेनों में साफ-सफाई के साथ-साथ मोबाइल से अनारक्षित टिकट, हैंड हेल्ड टर्मिनल से टिकट चेकिंग जैसी नई सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 9 महीनों में मल्टी-ट्रैकिंग का काम जोन के अलग अलग रेल खण्डों में किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से गतिशीलता में काफी सुधार होगा। वही ट्रेनों के लेटलतीफी और रदद् करने के सवाल पर उन्होंने अधोसंरचना के कार्यो के साथ ट्रेनों की समयबद्धता को जल्द सुधार करने का भरोसा दिलाया।

जोन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 03 स्टेशनों बिलासपुर रायपुर और दुर्ग स्टेशनों के पुनर्विकास,महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी सहेली’ अभियान, ऑपरेशन नार्कोस’ समेत रेल मदद ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 और सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने की बात भी कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments