केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सर्किट हाउस से स्वागत का सिलसिला शुरू होता हुआ वसंत विहार में पूरा हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर बैंड बाजा बजा कर आतिशबाजियों के साथ अभिनंदन किया। फूल माला पहनाकर जिंदाबाद के नारे लगाए, वहीं गुलदस्ता देकर महिला कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। मंत्री तोखन साहू ने भी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि शहर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नेता मौजूद रहे।




