शहीद अविनाश आत्मानंद स्कूल सरकंडा में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिन तक शहीद अविनाश आत्मानंद स्कूल सरकंडा मे आयोजित किया गया। प्राथमिक शिक्षकों को छात्रों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता कौशल प्रभावी ढंग से सिखाने के लिए जरूरी उपकरणों और तकनीकों से लैस करना है।

सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी शिक्षा को व्यवहारिक बनाया है। प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम मे लेक्चर दिया और बच्चों में जानने की जिज्ञासा बढ़ाने वाला व्यवहार अपनाने सलाह दी। जिला स्तरीय प्रशिक्षण एफएलएन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें साक्षरता और अंक ज्ञान देने नवाचार को प्रमुखता दी है।

देशभर मे चलाए जा रहे नयी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में प्रदेश से ब्लाक स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स ने अकेले बिल्हा ब्लाक के 7 सौ से अधिक शिक्षको को तैयार किया है। इस दौरान व्यावहारिक प्रशिक्षण में बच्चों को गीत गाकर पाठ एवं विषय का ज्ञान कैसे देना है इसका प्रैक्टिकल भी करके दिखाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles