गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर मे स्त्री सत्संग दयालबंद द्वारा धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी का प्रकाश पूर्वक पूरब उत्साह के साथ मनाया गया, इस मौके पर विशेष दीवान सजाया गया जहां बड़ी संख्या में साध संगत पहुंचे। सिख धर्म के छठवें गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश परब दयालबंद श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में मनाया गया। तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन शनिवार को सुबह विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की समाप्ति के बाद समुह साध संगत द्वारा अपने घरो से तैयार किया हुआ मिस्सी रोटी का लंगर अचार एवम लस्सी का लंगर समुह साध संगत मे वरताया गया।

प्रकाश पूरब के लिए गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर मे शाम को विशेष दीवान सजाया गया जिसमे दिल्ली से इस कार्यक्रम के लिए विशेष रुप पधारे भाई जसपाल सिंह जी, हुजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर भाई प्रताप सिंह जी एवं गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद सभा दयालबंद के हेड ग्रंथि ज्ञानी मान सिंह जी विशेष रूप से हाजिरी भरी।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद समुह साध संगत मे गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। इस कार्यक्रम के लिए गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद के साथ स्त्री सत्संग एवम समाज अन्य सभी संस्थाओ का विशेष सहयोग रहा।


