Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में पशु आहार से भरा ट्रक पलटा, ट्रक...

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में पशु आहार से भरा ट्रक पलटा, ट्रक में दबने से गाय की मौत।

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में पशु आहार से भरा ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी से रांची के लिए शनिवार को ट्रक क्रमांक CG14 ME 0521 रात करीब 10:00 बजे रवाना हुई। रास्ते में लाल खदान के पास ट्रक अनियन्त्रित होकर पलट गई। ट्रक पलटने से वहां पर बैठी गाय इसका शिकार हो गई। मौके पर ही गाय की ट्रक में दबने से मौत हो गई। ट्रक में पशु आहार का सामान रास्ते में बिखर गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गई। वही बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को भी हल्की-फुल्की चोट आई हैं। इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि ट्रक ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था या होश में था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments