संकल्प जन कल्याण समाज सेवा संघ बिलासपुर द्वारा रविवार को त्रिवेणी भवन में 11 निर्धन कन्या और दिव्यागजनों जोड़ियों का कराया विवाह।

संकल्प ज़न कल्याण समाज सेवा संघ बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय दिव्याग युवक युवती एवं निर्धन कन्या परिचय सम्मेलन 17 मार्च को किया गया। देश भर से दिव्यांग जोड़े पहुचे, 151 जोडो का परिचय कराया गया था। आचार संहिता समाप्त होते ही तैयार जोडो का विवाह नि:शुल्क कराया जाएगा। ऐसी बात कही गई थी। जिसके तहत रविवार को त्रिवेणी भवन में 11 जोड़े का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ किया गया। जिसमें सभी निर्धन कन्या और दिव्यागजनों की इच्छा अनुसार पसंद का जीवनसाथी उपलब्ध करा कर इस योजना को सफल बनाया गया।

कुछ युवक जो की पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन युवती दिव्यांग है ऐसे लोग भी सामने आकर इस सामूहिक विवाह का हिस्सा बने और अपने नए जीवन की शुरुआत की। शादी में शामिल हुए दूल्हों ने बताया कि काफी समय से प्रयास कर रहे थे। की शादी के लिए कोई रिश्ता मिल जाए लेकिन हमेशा असफलता ही हाथ मिल रही थी। लेकिन हम इस सामूहिक विवाह का हिस्सा बने यह बहुत सौभाग्य की बात है। जिससे हमारे जीवन में एक नई खुशहाली का आगमन हो रहा है। इसी तरह सभी ने ऐसे सराहनीय कार्य की बधाई टीम को दी। अध्यक्ष दिलदार सिंह कुटे ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह हमारे संघ के सहयोग से कराया जा रहा है इसमें सरकार की ओर से हमें किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है और हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी हम बाकी जोड़ों का विवाह इसी तरह धूमधाम से कराए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles