बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने इस रविवार को अपने राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में अपनों से की मुलाकात।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने इस रविवार को अपने राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में अपनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पहली बार विधायक बनने से लेकर मंत्री रहने और विधायक नहीं रहने के दौरान भी वे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने की परंपरा को निभाते रहे है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जब भी वे बिलासपुर में रहते हैं तो यहां के नागरिकों की समस्याओं को लगातार जानते हैं और उनका निराकरण करते हैं।

उनके साथ कोई भी बिना अपॉइंटमेंट के इस दौरान मुलाकात कर सकता है। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश लोग मकान, पट्टा, स्वास्थ्यगत समस्या, ट्रांसफर आदि को लेकर उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखते हैं, जिनका यथा संभव निराकरण का प्रयास किया जाता है। इस दौरान नागरिकों के अलावा कार्यकर्ता भी अपने नेता से मुलाकात करने पहुंचते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles