लिपिकों के वेतन विसंगति के निराकरण हेतु CM के सलाहकार प्रदीप शर्मा से मिले संघ के पदाधिकारी

बिलासपुर:-लिपिकों के वेतनमान में सुधार के लिपिक संघ लगातार प्रयास कर रहा है और शासन प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण कड़ियों से मिलकर वेतन ग्रेड पे बढ़ाने और सम्मानजनक वेतन प्रदेश के लिपिकों को मिले इस हेतु प्रयास कर रहे है….सुनील यादव प्रदेश महामंत्री ने बताया कि हम लिपिकों के वेतनमान में जब तक बढ़ोतरी नही हो जाती है हम आंदोलित रहेंगे हमारी छोटी सी मांग ग्रेड पे बढ़ाने की है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सलाहकार प्रदीप शर्मा से मुलाकात की और लिपिकों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग की , इस पर उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुवे कहा कि शासन इस विषय मे गम्भीर है मैं मुख्यमंत्री को आपके मांग को पूर्ण करने जल्द अवगत कराकर पूर्ण करने की दिशा में पहल करूंगा।


सुनील यादव ने जानकारी बताते हुवे कहा कि संघ पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यछ दीपक बैज से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से ग्रैड पे में सुधार सबंधी पत्र लिखा है।
सुनील यादव ने बताया कि हमने 22 अगस्त 2023 को एक दिवसीय हड़ताल करके शासन को अपने मांग से अवगत कराया है शासन से सकारात्मक रुख को देखते हुवे आगामी प्रस्तावित आंदोलन 4 सितम्बर 2023 को आगे बढ़ाते हुवे वीराम दिया है।हमे भूपेश शासन पर भरोसा है ,ये अंतिम माह है जिस पर लिपिकों के हक में फैसला हो सकता है मुख्यमंत्री जी के वचन पर विसवास करते हुवे आंदोलन को स्थगित किया है।
हमारी मांग के सबन्ध में यदि सकारात्मक निर्णय नही आती है तो आने वाले समय मे हम सीधे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे , किसी भी प्रकार से चरणबद्ध आंदोलन नही करेंगे ।
ग्रैड पे में सुधार नही होने से पूरे प्रदेश के 40,000 हजार से अधिक लिपिक कर्मचारियों में भयंकर रोष आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles