रेलवे कॉलोनी एसबीआई शाखा के बैंक मैनेजर के ट्रांसफर से बढ़ी मुसीबतें, महीनों से लोन, डिजिटलाइजेशन जैसे कार्य ठप।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आधुनिकीकरण और डिजिटलाइजेशन के बावजूद ग्राहकों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में शहर की प्रमुख रेलवे कालोनी शाखा में मैनेजर की अनुपस्थिति के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल परिक्षेत्र तितली चौक स्थिति SBI शाखा में ग्राहक लंबे समय से परेशान हैं। दरअसल यहां के बैंक मैनेजर का केबिन महीने भर से बन्द है और यहां अंधेरा पसरा हुआ है। अनुपस्थिति को लेकर यहां के स्टाफ बताते हैं कि उनका ट्रांसफर हो चुका हैं, लेकिन उनकी जगह अभी तक कोई नहीं आया है। लिहाजा इस शाखा में बड़े लोन से लेकर बैंक खाता बंद करने समेत कई अन्य कार्य ठप पड़े हैं।

कर्मचारी काउंटर पर केवल नकदी लेन-देन में व्यस्त हैं। शाखा में स्टाफ ग्राहकों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से लेकर अन्य ग्राहक बेहद परेशान हैं। वे रोजाना भीषण गर्मी में शाखा के चक्कर काटने मजबूर हैं। आखिर उन्हें इस समस्या से कब तक निजात मिलेगी इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।इतना ही नही रेलवे कालोनी का सबसे प्रमुख बैंक होने के बाद भी यहां भारी असुविधा है। शाखा के मैनेजर की अनुपस्थिति के कारण ग्राहकों के समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई ग्राहकों ने बैंक अधिकारियों से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आखिर मैनेजर की अनुपस्थिति में कौन देखरेख करेगा। काउंटर पर बुजुर्ग भी देर तक खड़े नजर आ रहे है।

फिलहाल रेलवे शाखा में ग्राहकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता और सुचारू संचालन के लिए उचित प्रबंधन की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस व्यवस्था ने बैंकिंग सेवाओं की विश्वसनीयता और ग्राहकों के विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक प्रशासन से उम्मीद है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान करें और ग्राहकों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles