बिलासपुर समेत तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की हार और कोरबा में जीत की समीक्षा करने के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोईली शनिवार को बिलासपुर पहुंचे, छत्तीसगढ़ भवन में उन्होंने बैठक ली जिसमें पांच लोकसभा क्षेत्र के चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों और संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान पांचो लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि संगठन से जुड़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ पहुंचे। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मुरली ने एक-एक कर सबसे जानकारी ली। उसके बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि हार के कारणों की समीक्षा की गई है, इस दौरान पदाधिकारियो ने चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया है, और वही आगामी चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हो इसके लिए उनसे राय भी मांगी गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता हरीश चौधरी पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने भी पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि आगामी चुनाव में अब बेहतर प्रदर्शन होंगे इसके लिए संगठन की समीक्षा की गई है।



