मानसून की पहली बारिश में ही बिलासपुर नगर निगम व्यवस्था की पोल खुल गई। स्मार्ट सिटी के नाम पर बिलासपुर को व्यवस्थित करने और बारिश से पहले मेंटेनेंस के नाम नालियों की सफाई के दावे उसे वक्त धरे के धरे रह गए जब कुछ देर की हल्की बारिश से ही बिलासपुर पुराना बस स्टैंड, राजीव प्लाजा का क्षेत्र जलमग्न हो गया। शनिवार को मौसम की पहली ठीक-ठाक बारिश हुई, लेकिन इसे भारी बारिश नहीं कहा जा सकता। बावजूद इसके बिलासपुर के हृदय स्थल राजीव प्लाजा पुराना बस स्टैंड के पास हमेशा की तरह इस वर्ष भी जल भराव की स्थिति देखी गई।



सड़क पर कई कई फीट पानी भर गया। दुकान के सामने बने पार्किंग में खड़े वाहन बारिश के पानी में डूब गए। लोगों के लिए आना-जाना मुश्किलों भरा बन गया तो वही दुकान के सामने पानी भर जाने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। इस वर्ष यहां बड़ा नाला बनाया गया है ताकि पानी की निकासी हो सके लेकिन शुरुआती बारिश से तो ऐसा लग रहा है कि यह व्यवस्था असरकारी नहीं हो पाई है।



