Homeहमर बिलासपुरशनिवार को नवीन शासकीय शाला में बिलासपुर संभाग के सफाई कर्मचारियों की...

शनिवार को नवीन शासकीय शाला में बिलासपुर संभाग के सफाई कर्मचारियों की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित।

शनिवार को नवीन शासकीय शाला में बिलासपुर संभाग के सफाई कर्मचारियों की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संभाग के सफाई कर्मचारियों के लिए संभागाध्यक्ष नियुक्ति करने को लेकर था। क्योंकि प्रदेश के हर सम्भाग में सफाई कर्मचारियों के लिए संभागध्यक्ष नियुक्त है।लेकिन बिलासपुर संभाग में अबतक संभागध्यक्ष नियुक्त नही किया गया है। दरअसल बिलासपुर संभाग के हजारों सफाई कर्मचारी विगत 14 वर्षों से अंशकालीन कार्य को पूर्ण कालीन करने की मांग पर शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ते आ रहे है जो आज तक लंबित है। इसलिए सर्व सहमति से जिसे भी संभागाध्यक्ष चुना जायगा, वह सफाई कर्मचारियों की हित के लिए लड़ाई लड़ेगा।

बिलासपुर संभाग में 44 हजार सफाई कर्मचारी है। सबकी मांग है कि कलेक्टर दर पर इन्हें 10 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन दिया जाए। वर्तमान में इन्हें 29 सौ रुपये दिया जा रहा है।वहीं पूर्ण कालीन के बाद एक निश्चित अवधि के दौरान इन कर्मचारियों का वरिष्ठता के आधार पर नियमतिकरण भी किया जाए। बैठक के दौरान शासन प्रशासन को चेतावनी भी दिया गया। अगर इनकी मांगे जल्द पूरी नही की गई तो ये आगे चलकर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments