Homeहमर बिलासपुरशिवसेना जिला इकाई ने आयोजित की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।

शिवसेना जिला इकाई ने आयोजित की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।

आज दिनांक 30 जून 2024 को शिवसेना जिला इकाई की बैठक रखी गई थी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संसद की सदस्य के शपथ ग्रहण के बाद विदेश के राज्य फिलिस्तीन का जय नारा लगाकर विदेशी राज्य पर अपने निष्ठा व्यक्त किया है इसके विरोध में कल दिनांक 01 जुलाई 2024 को असदुद्दीन ओवैसी का पुतला गोल बाजार चौक बिलासपुर में समय 12:00 बजे दोपहर को दहन किया जाएगा।

हिंदू राष्ट्र की मांग एवं हिंदुत्व के मुद्दे पर 10 जुलाई को महा धरना नेहरू चौक में देने का निर्णय लिया गया है।

14 जुलाई 2024 को शिवसेना छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा बनाई गई है।

पार्टी का नगर में विस्तार करते हुए अशोक सोनी जी को जोन प्रमुख अरपापर एवं रजनीश वर्मा जी को जोन प्रमुख क्रमांक 8 नियुक्त किया गया है।

शहरी एवं ग्रामीण जिला प्रमुख के बीच प्रदेश महासचिव सुनील झा के द्वारा कार्य विभाजन किया गया है जिसमें शहरी जिला प्रमुख नवीन यादव को जिले के तीन विधानसभा तखतपुर, बेलतरा, कोटा एवं मुकेश देवांगन ग्रामीण जिला प्रमुख को विधानसभा बिलासपुर, मस्तूरी, बिल्हा का प्रभार दिया गया है।

आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार झा जी, प्रदेश उप प्रमुख श्री धनंजय सिंह चौहान जी, बिलासपुर संभाग प्रमुख श्री प्रभु वस्त्रकर जी, पूर्व जिला प्रमुख संतोष कौशल जी जिला प्रमुख नवीन यादव, जिला प्रमुख ग्रामीण मुकेश देवांगन, कामगार सेना संभाग प्रभारी राधे खांडेकर जी, महिला सेना से संगीता सोनी, वरिष्ठ शिव सैनिक मणि शंकर शर्मा, अशोक निषाद, नगर उप प्रमुख कमलेश गुप्ता, नगर सचिव आशीष यादव, महिला सेवा नगर प्रमुख रश्मि साहू, दिलीप देवांगन, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष नीलमणि कौशिक, द्वारिका वस्त्रकर, कोटा विधानसभा उप प्रमुख अमित सिंह, जोन प्रमुख रजनीश वर्मा, अशोक सोनी, संतोष यादव, लोकेश्वर खरे आदि शिव सैनिक गणपति थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments