पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का छटवां दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को बिरकोना के विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथि होंगे तो वही विष्णु देव साय, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति विश्व भूषण हरिचंदन जी करेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने प्रशासन पूरी तरह तैयार है, पत्रकारो से चर्चा के दौरान कुलपति ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।



पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का छटवां दीक्षांत समारोह भव्य और समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। 6 जुलाई को राज्यपाल और कुलाधिपति महामहिम विश्व भूषण हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ईसकी तैयारी पूरी कर ली है। बिरकोना के विश्वविद्यालय परिसर में समारोह होगा, सोमवार को परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति वंश गोपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2020 और जुलाई से जून 2021-22, 22, 23, इन चार सालों में विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 98 विद्यार्थियों को 159 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें तरह दानदाताओं द्वारा स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल होंगे, विद्यार्थी रामेश्वरी भारद्वाज को संस्कृत में बेहतर प्रदर्शन करने के उपलक्ष में वर्ष 2021 के लिए चार गोल्ड मेडल और 15 विद्यार्थियों को तीन-तीन गोल्ड मेडल सहित 27 विद्यार्थियों को दो-दो गोल्ड मेडल शेष को एक-एक गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा ।कुलपति ने बताया कि इसके साथ ही दो मानद और 14 पीएचडी सहित 16 उपाधि भी दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय में प्रावीण्य सूची में शामिल और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा, कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र 2020-21 22 23 और 24 में कुल 59029 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में स्नातक स्नातकोत्तर, पत्रोंउपाधि, डिप्लोमा पत्रउपाधि और सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं,जो विश्वविद्यालय की उपलब्धि हैं। बारिश को देखते हुए कार्यक्रम के लिए परिसर में ही वॉटरप्रूफ डोम का निर्माण किया जा रहा है, कार्यक्रम का रीहर्सल समारोह के एक दिन पहले अर्थात 5 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें मानद उपाधि, पीएचडी उपाधि और गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।


