बिलासपुर निवासी घनश्याम आहूजा उर्फ रॉकी किंगरानी को आईटी एक्ट के तहत ओडिसा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उड़ीसा पुलिस बिलासपुर शहर के रहने वाले घनश्याम आहूजा उर्फ रॉकी किंगरानी को गिरफ्तार कर अपने साथ उड़ीसा ले गयी। हालांकि इससे पहले कोर्ट की न्यायलीन प्रक्रिया एवं सम्बन्धित थाना सिविल लाइन में गिरफ्तारी के सम्बंध में दस्तावेज प्रस्तुति की भी पूरी कार्यवाही की गई। जानकारी मिली कि भुवनेश्वर में धारा 420, 467, 468, 419, 471 और 120 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज है।इस मामले में रॉकी किंगरानी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

इसी मामले में उसे ओड़िसा की पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के लिए अपने साथ ओड़िसा लेकर चली गयी। हालांकि इस सम्बंध में बिलासपुर पुलिस ने भी किसी तरह की कोई जानकारी नही दी।वहीं जी न्यूज को जो भुवनेश्वर पुलिस के द्वारा थाना सिविल लाइन में लेटर सौंपा गया है उसके तहत मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया बारीपदा शाखा, जिला मयूरभंज, उपरोक्त मामला पंजीकृत कर जांच की गई है। उस मामले की जांच के दौरान आरोपी घनश्याम आहूजा उर्फ रॉकी किंगरानी के खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles