35.8 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

झाड-फूंक के बहाने तथा तंत्र क्रियाओ से जान को खतरे में डाल दूंगा की धमकी देकर पीडिता के साथ किया शारीरिक शोषण….आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर / प्रार्थियों दिनॉक 05.09.2023 को थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02 वर्ष पूर्व इसकी बड़ी बहन की तबीयत खराब होने पर घर वालों के द्वारा आरोपी नंद कुमार को झाड़-फूंक के लिए बुलाया गया था। आरोपी नंदकुमार सूर्यवंशी इसके घर में आकर बड़ी बहन का झाड़-फूंक करता रहा इसी बीच आरोपी के द्वारा प्रार्थीया को परेशान करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया प्रार्थीया द्वारा मना किये जाने पर आरोपी के द्वारा डराया व धमकाया जाता था कि वह अपनी तंत्र कियाओं से इसके माता, भाई की जान को खतरे में डाल दूंगा कहकर आरोपी द्वारा वर्ष 2021 से लगातार इसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया है जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी.लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर को देने पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्ग दर्शन पर फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी दौरान प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 06.09.2023 के 15.15 बजें विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि बृजमोहन कश्यप, आर. चन्द्रप्रकाश भारद्वाज मुकेश सूर्यवंशी की विशेष भुमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles