लोहे का जाली तार चोरी करने वाले चोर को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार..

आरोपी के कब्जे से चोरी गये एक बंडल जाली तार किमती 4000रू जप्त किया गया

बिलासपुर/ प्रार्थी रामवतार वस्त्रकार पिता मेघवा वस्त्रकार निवासी सोंठी थाना सीपत जिला बिलासपुर द्वारा दिनॉक 05.09.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेत को घेरा लगाने के लिये 03 क्विंटल जाली तार कीमती 24,000 रूपये का लाया था, जिसे अपने घर आंगन के खुला परछी मे रखा था, कि दिनांक 25.08.2023 के रात्रि को कोई अज्ञात चोर द्वारा ऑगन में रखे जाली तार को चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी.लहरे एस.जे.पी.यु. बिलासपुर को देने पश्चात अपराध कायम कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी की जा रही थी दौरान प्रार्थी के द्वारा सूचना मिला की ग्राम मडई खम्हरिया के डायमंड तिवारी, सुनिल सोनझरी व अन्य लोग चोरी कर ग्राम जुहली मे डायमंड तिवारी अपने ससुराल जुहली मे रखा हैं की सूचना पर आरोपी सुनील सोनझरी के घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से चोरी गई मशरूका बरामद किया गया है तथा चोरी करने के अन्य सहयोगी आरोपीगण डायमंड तिवारी,मिन्टू खान,संदीप सोनझरी, प्रियाशु सतनामी, बंटी टेंगवर अपने सकुनत से फरार थे जिसकी पता तलाश जारी है, आरोपी सुनील सोनझरी को दिनांक 05.09.2023 के 18.40 बजें गिर कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि गोपाल खांण्डेकर आर. चन्द्रप्रकाश भारद्वाज, मुकेश सूर्यवंशी की विशेष भुमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles