Homeहमर बिलासपुरसोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो स्कॉर्पियो में भिडंत, सिविल लाइन थाने में...

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो स्कॉर्पियो में भिडंत, सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज।

सोमवार-मंगलवार कि दरमियानि रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक नें दूसरे स्कॉर्पियो को पीछे से ठोकर मार दी, जिसके चलते चालक अनुराग पटेल को चोट आई है. मामले में सिविल लाइन पुलिस ने स्कॉर्पियो चलने वाले चालक अमन राज टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार स्कार्पियो चालक अनुराग पटेल अपने स्कॉर्पियो को किराए पर चलाता है. जो रोजाना की तरह रेलवे के लोको पायलट को लेकर उसे छोड़ने जा रहा था. तभी रिंग रोड स्थित नगर निगम आयुक्त के शासकीय मकान के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जिसको अमन राज टंडन चल रहा था, उसने जोरदार ठोकर मारते हुए स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त किया है. ठोकर की वजह से चालक अनुराग पटेल को चोट आई है. सिविल लाइन पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है और कार्रवाई मे जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments