राहुल गांधी के बयान पर हिंदू संगठनों में जमकर आक्रोश है, उनका कहना है कि इस तरह 100 करोड़ हिंदू भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए, कांग्रेस की मानसिकता रही है कि चुनाव के पहले हिंदू समर्थक बन जाते हैं और चुनाव खत्म होते ही हिंदुओं के खिलाफ बयान बाजी उनकी पुरानी आदत है। सोमवार को संसद में दिए हिंदू विरोधी बयान को लेकर देश भर में राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी है। शहर वासियों ने भी इस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ बयान बाजी अब सहन नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी को इसके लिए देशवासियों से माफी मांगनी होगी। लोगो ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की हम घोर भर्त्सना करते हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है। हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। विश्व के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उस देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है। इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है।





