Homeहमर बिलासपुरकोटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बस से 161 नग साडी...

कोटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बस से 161 नग साडी लावारिस हालात में किया जप्त….

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनो पर चेकिंग कार्यवाही चलाया जा रहा हैं कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा कोटा टीम के साथ कोटा बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा है..वाहन चेकिंग दौरान पुष्पराज बस जो बिलासपुर से कोटा आ रही थी बस में सवारी बठै हुये थे कि चेकिग दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी के झाल में साडी रखा हुआ मिला उक्त साडी के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताये किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाना बताये उक्त व्यक्ति को जानने पहचानने से इंकार किये बस में सवार व्यक्तियो से पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में जानकारी नही होना बताये उक्त साडी को गिनती करने पर 161 नग साडी हैं जिसकी कीमत 01 लाख 85 हजार 150 रूपये बताई जा रही है…पंचनामा तैयार किया गया हैं। चूंकि अगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments