बिलासपुर के सरकंडा नूतन चौक की मुख्य सड़क विगत कई दिनों से जर्जर स्थिति में नजर आ रही थी। सेंट्रल लाइब्रेरी की सड़क की स्थिति खराब होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। कई बार तो ऐसी स्थिति देखी गई है कि गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई और एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां पर लीकेज समस्या की वजह से गड्ढा खोदा गया था। लीकेज को बनाने में कुछ दिन का समय लग गया। जिसकी वजह से प्रक्रिया थोड़ी धीमी गति से चल रही है क्योंकि बारिश का दिन है बारिश के दिन में रोड मरम्मत के कार्य में काफी समस्याएं आती हैं लेकिन अब रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है और दो से तीन दिन के अंदर कार्य संपन्न होने के बाद यहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं होगी।





