पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर का षष्ठम दीक्षांत समारोह में अति विशिष्ट अतिथि विष्णुदेव साय की विशेष उपस्थिति रही। विचारक सुरेश भैय्या जी जोशी ने दीक्षांत भाषण दिया। इस दौरान समारोह में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायको ने स्वर्ण पदक और उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई दी। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल नागपुर के आरएसएस के पूर्व उपसरसंचालक सुरेश जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाषण दिया, उन्होंने कहा कि गुरु ऋण के रूप में शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा देना ऋण से मुक्त होने का तरीका है, साथ ही कहा समाज के लिए कुछ करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति योजना के बहुत ही बढ़िया योजना है, इससे छात्रों के पढ़ाई का स्तर सुधरेगा साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का लाभ सभी छात्रों को मिलेगा, नई शिक्षा नीति नए जमाने की व्यवस्था है।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने कहा, समय बदल रहा है, शिक्षा बदलती जा रही है, यह बदलाव हमारे मांग के अनुसार हो रहा है। समाज बदल रहा है समाज की आवश्यकता बड़ी है, हमारी शिक्षा गुरुकुल शिक्षा पद्धति से आधुनिक हो चुकी है।

दीक्षांत समारोह में शामिल उपमुख्यमंत्री ने कहा लगन और मेहनत से विश्वविद्यालय के नाम को छात्रों ने गौरान्वित किया है, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा के नाम से स्थापित विश्वविद्यालय के मान को बढ़ाया है, इसके लिए सभी मेडल प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा की स्थापना से आज तक शिक्षा का जोत जला रहा विश्वविद्यालय बधाई का पात्र है, जो छात्र रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते उनके लिए अच्छी शिक्षा और सम्मान का जरिया बना है।

छठवें दीक्षांत समारोह में 4 वर्षों में विभिन्न विषयों में प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, मानद और पीएचडी उपाधि दी गई। मेडल पा कर छात्र बड़े खुश नजर आए। इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव और विधायक दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे , विश्वविद्यालय के कुलपति बंश गोपाल सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।


