एसपी के पहल पर पुलिस लाइन में किया गया “पुलिस परिवार कल्याण हॉस्पिटल” का शुभारंभ, होम गार्ड, सीएएफ और पुलिस परिवार का होगा निःशुल्क इलाज।

एसपी की पहल पर एक बार फिर से पुलिस लाइन में पुलिस परिवार कल्याण हॉस्पिटल का शुभारंभ जिला कलेक्टर के द्वारा किया गया। रक्षित केंद्र में संचालित पुलिस हॉस्पिटल में होम गार्ड, सीएएफ और पुलिस परिवार को जिले के विशेष चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क इलाज किया जायेगा।

कोरोना काल के दौरान रक्षित केंद्र स्थित पुलिस परिवार कल्याण हॉस्पिटल के डॉक्टर की मृत्यु के बाद से वह धीरे धीरे बन्द होने के कगार पर पहुंच गया था। इस कारण पुलिस एवं उनके परिवार को भी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि बिलासपुर की जिम्मेदारी संभालने के बाद से इसकी जानकारी पाकर एसपी रजनेश सिंह लगातार अस्पताल का स्तर सुधारने और यहां और सुविधाओं का विस्तार करने हर सम्भव प्रयास कर रहे थे। इसी तरह एसपी ने पुलिस परिवार कल्याण अस्पताल के विस्तार के लिए जिला कलेक्टर अवनीश शरण से अनुशंसा की।

जिसके बाद कलेक्टर की पहल पर सोमवार को एक बार फिर से पुलिस लाइन रक्षित केंद्र में पुलिस परिवार कल्याण हॉस्पिटल का पुनः शुभारंभ किया गया।यहां पुलिस कल्याण चिकित्सालय में अब रोस्टर सिस्टम के हिसाब से ज़िले के प्रमुख डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। डॉक्टर के रोस्टर के हिसाब से डॉ प्रशांत गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ ममता सलूजा, चिकित्सा अधिकारी, मंगलवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, बुधवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अकांशा सिंह, चिकित्सा अधिकारी, गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ कतलम सिंह ध्रुव, सिशुरोग विशेषज्ञ, शुक्रवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, शनिवार को प्रातः 10 से 12 बजे, पुलिस लाईनस स्थित पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे।

डॉक्टर द्वारा निःशुल्क OPD के साथ साथ निःशुल्क बेसिक टेस्ट जैसे सुगर, बीपी, लिपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, एवं अन्य बेसिक रक्त जॉच भी निःशुल्क रहेगी। इसके साथ साथ दवाई का भी वितरण निःशुल्क मरीजों को किया जाएगा। भविष्य में इस चिकित्साल्य को और विस्तार देने की भी रूप रेखा तैयार की गई है। इसमें जल्द ही उक्त सुविधाओं के साथ साथ डेंटल सर्जन भी उपलब्ध किया जाएगा, एक्स रे मशीन और एडवांस्ड टेस्ट भी प्रारंभ किया जाएगा। उक्त सुविधा सिर्फ़ पुलिस परिवार तक सीमित ना रहकर अब ज़िला होमगार्ड और CAF भी इससे लाभान्वित होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles