पूरे शहर में यातायात पुलिस की ओर से प्रमुख चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। जो भी इसकी जद में आ रहा है उसे बगैर कोर्ट चालान किये नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे पूरा शहर हलाकान है। जानकारी मिली कि आगामी दिनो में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है। इसके मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन दिनों नियम कायदों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुल मिलाकर यही समझ लीजिये की जबतक लोक अदालत समाप्त नही हो जाती तब तक आम राहगीरों को जांच में पकड़े जाने के बाद कोर्ट चालान ही कटवाना पड़ेगा।






