Homeहमर बिलासपुरजिला प्रशासन बिलासपुर, यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिति के संयुक्त प्रयासों से...

जिला प्रशासन बिलासपुर, यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिति के संयुक्त प्रयासों से बिलासागुड़ी आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यक्रम।

जिला प्रशासन बिलासपुर, यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिति के संयुक्त प्रयासों से बिलासागुड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर विभाग के तीनों ब्लॉक से आए शिक्षकों को पंथक 2 के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी ने भी शिक्षकों से बात चीत कर मार्गदर्शन दिया।पंथक 2 के अंतर्गत, बच्चों को सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा के माध्यम से कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक विशेष पहल के रूप में, शनिवार को “बैग लेस डे” के समय शिक्षक इस महत्त्व पूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे।

बिलासागुड़ी में ट्रेनिंग देने के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन संस्था से मानसिक स्वस्थ स्पेशलिस्ट दानिश हुसैन शामिल हुए साथ ही जिला समन्वयक योगेश पुरोहित, कोटा ब्लॉक समन्वयक एनीरोस टोडर, तखतपुर ब्लॉक समन्वयक आनंद सागर, बिल्हा ब्लॉक समन्वयक विमला पाटले, और पीएचएफ टीम से अनुराधा अग्रवाल एवं कल्पना थवाईथ ने प्रमुख भूमिका निभाई।इस प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के सामाजिक एवं भावनात्मक विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम माना। भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments