कलेक्टर अवनीश शरण ने सहकारी समितियां का जायजा लेकर खाद एवं बीज के भंडारण की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से बात की। किसानों से कहा कि वे बारिश होने का इंतजार ना करें। आखिर उन्हें खाद बीज लेना ही है। ऐसे में वे मानसून आने से पहले ही इसका उठावन कर ले। किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसकी जानकारी प्रशासन को दें। कलेक्टर अवनीश शरण ने कुछ सहकारी समितियां में खाद बीज के वितरण की स्थिति देखी। कलेक्टर कई क्षेत्र के सहायक समिति पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद बीज मिलने के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें समय पर खाद बीज मिल रहा है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने समिति प्रबंधक को हिदायत दी कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।









