Homeहमर बिलासपुरनशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही,23.2 लीटर अवैध शराब किया गया...

नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही,23.2 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त

थाना जरहागांव द्वारा नाकाबंदी प्वाईंट बरेला में चेकिंग के दौरान 20 लीटर अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी बलदाऊ यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।

थाना चिल्फी द्वारा भी की गई 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध शराब की की गई जप्त।

मुंगेली/ मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक व्‍यक्ति ग्राम बिरगहनी तरफ से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि सूचना पर तत्‍काल जरहागांव पुलिस द्वारा नाकाबंदी र्प्वाइंट बरेला में चेकिंग कार्यवाही की गई एवं मुताबिक हुलिया आरोपी बलदाउ यादव के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कररते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा भी ग्राम बैजलपुर में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी टिकाराम पात्रे के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments