13 वर्षीय नाबालिग के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, एक युवक नाबालिग, नए कानून के तहत सरकंडा थाने में मामला दर्ज।

कोरोना काल मे अपने पिता को खो चुकी 13 वार्षिय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले मे सरकंडा पुलिस नें नाबालिग सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों के खिलाफ नए क़ानून के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 13 वार्षिय बच्ची पर मोहल्ले के ही 2 लोगो की नजर थी, जिसमे एक नाबालिक है. दोनों लड़को नें 9 जुलाई की रात नाबालिक बच्ची को मैसेज किया और उनके पास उसकी एक अश्लील फोटो होने की बात कही.इस बात से बच्ची घबरा गयी और दोनों युवकों के बताये जगह पर रात 2 बजे मिलने पहुंची. यहाँ पहले से ही आरोपी विश्वजीत पटेल और नाबालिग मौजूद था. नशे कि गोली खिलाकर दोनों आरोपियों नें 13 वार्षिय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ़्तार किया. नए आपराधिक क़ानून की धाराओं मे आजीवन कारावास और मृत्यदण्ड का प्रावधान है.

नए आपराधिक क़ानून लागु होने के बाद जिले मे सामूहिक दुष्कर्म का यह पहला मामला है. नाबालिग बच्ची के पिता की कोरोना काल मे मृत्यु हो चुकी है. मामले मे पुलिस नें दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की धारा 137(1)B, 70(2) पास्को एक्ट और एट्रोसीटी एक्ट का मामला दर्ज कर कारवाही की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles