Homeहमर बिलासपुरमवेशी चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में मिली...

मवेशी चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता

*◾ थाना फास्टरपुर द्वारा आरोपी जय कुमार दिवाकर एवं राजेन्द्र धृतलहरे को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ आरोपियों के कब्जे से 02 भैंस, 02 रास पडिया एवं 01 गाय कुल कीमती 63000/- रूपये की गई जप्त।*
*◾ थाना फास्टरपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/2023 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध*
—–०——
मुंगेली /  थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खैरा सेतगंगा निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा दिनांक 23.09.2023 को रात्रि अपने मवेशियों को चारा खिलाकर सोया हुआ था। सुबह लगभग 4ः00 बजे मवेशियों की आवाज सुनकर उठने पर लक्ष्मीनारायण शर्मा ने दो व्यक्तियों को मवेशी कोठा का ताला तोड़कर उसके 02 भैंस, 02 रास पडिया एवं 01 गाय को चोरी कर ले जाते देखा, जिसकी सूचना लक्ष्मीनारायण शर्मा ने अपने पड़ोसियों एवं थाना फास्टरपुर को फोन के माध्यम से दी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना फास्टरपुर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची एवं पड़ोसियों के सहयोग से घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार सघन पूछताछ किया, जिस पर आरोपियों द्वारा अपना नाम जय कुमार दिवाकर एवं राजेन्द्र धृतलहरे बताया गया, जिनके कब्जे से 02 भैंस, 02 रास पडिया एवं 01 गाय कुल कीमती 63000/- रूपये जप्त करते हुए थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 113/2023 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
       प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि राजेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक नीरज नेताम, एवं आरक्षक फागूलाल गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments