Homeहमर बिलासपुरतेज धूप के बाद मौसम ने बदली करवट, शाम को न्यायधानी में...

तेज धूप के बाद मौसम ने बदली करवट, शाम को न्यायधानी में हुई झमाझम बारिश।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। न्यायधानी बिलासपुर में फिर एक बार तापमान गिरता नजर आया। शनिवार शाम को तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। बिलासपुर में सुबह से तेज धूप निकली थी। लेकिन शाम होते तक मौसम में परिवर्तन देखा गया। चिपचिपी और उमस वाली गर्मी से लोग हलकान नजर आ रहे थे। शनिवार को शाम में हुई तेज बारिश ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की मध्यम और भीषण बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि करीबन 6 जिले में जोरदार बारिश की संभावना है। देखा जा रहा है कि प्रदेश की ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जिसके कारण से खेती को लेकर किसान भी चिंतित हैं। लेकिन बिलासपुर में आज हुई बारिश ने कुछ उम्मीद जगाई है। तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत भी पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments