धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया

कोरिया / थाना चरचा : प्रार्थी सागर बसोर निवासी घुटरी दफाई चरचा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.09.2023 को रात को गणेश विसर्जन के दौरान आरोपीगण से झगडा विवाद हुआ था इसी बात की रंजिश से दिनांक 24.09.2023 को दोपहर में आरोपी अशोक बसोर, शनि बसोर, राहुल बसोर, बाबा बसोर ने प्रार्थी को अकेला पाकर धारदार फरसा डण्डा और हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मारपीट के कारण प्रार्थी सागर बसोर के सिर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में भर्ती है। जिसके सिर में 22 टाके लगे है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध धारा 307, 294, 506, 323, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल, अति० पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में थाना चरचा द्वारा अपने टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को गिरफ्तार कर और उनके घटना में प्रयुक्त फरसा और डण्डा जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । संम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे, उनि० अब्दुल मुनाफ, सउनि हिरालाल कुजूर, प्र० आर० सत्येन्द्र तिवारी, आर0 विमल किशोर मिंज, वेद प्रकाश, राजेश रगडा, मधु राजवाडे, उषा सिंह, सैनिक बृज मोहन सोनवानी, रविदास, जुपेन्द्र कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles