Homeहमर बिलासपुरशनिचरी बाजार पर निगम की कार्यवाही के बाद दिखा व्यापारियों में डर...

शनिचरी बाजार पर निगम की कार्यवाही के बाद दिखा व्यापारियों में डर का माहोल, सड़क छोड़कर करते दिखे दुकानदारी।

एक बार फिर से निगम के अतिक्रमण शाखा अमला ने शनिचरी बाजार में बेजाकब्जा कर अतिक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया। कार्यवाही के दूसरे दिन अतिक्रमण फैलाने वाले व्यापारी भी डर से सड़क छोड़कर दुकानदारी करते नजर आए।

शनिचरी बाजार में रोजाना जिस तरह से सुबह से रात तक व्यापारी सड़कों पर ही व्यापार करने लग जाते है, उससे लंबे समय से यहां से यातायात करने वाले हलाकान और परेशान हो रहे थे।लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर आखिरकार नगर निगम अमला दल बल के साथ यहां कार्यवाही करने पहुंची। निगम ने कार्यवाही करते हुए ना केवल ठेले खोमचे को जब्त किया बल्कि दुकान को सड़क तक फैलाकर व्यापार करने वाले दो दुकानों को बन्द भी करवा दिया। इस कार्यवाही का भय दूसरे दिन यानी कि शनिवार को भी देखने को मिला। लोग हमेशा की तरह यहां दुकानदारी तो करने पहुंचे लेकिन सभी सड़क छोड़कर व्यापार करते नजर आए। हालांकि गिने चुने फुटकर व्यापारी ही सड़क पर बैठकर व्यापार करते दिखे। नगर निगम ने सभी को चेतावनी दिया है कि अगर किसी ने भी सड़क घेरकर व्यापार किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यहां आसपास दुकान लगाने वाले और राहगीरों ने भी नगर निगम के इस कार्यवाही की सराहना की और कहा अगर निगम इसी तरह रोजाना कार्यवाही स्थल का मुआयना करे तो किसी की मजाल नही होगी कि वो सड़क पर अपना कारोबार कर सके।

यूं तो पूरे शहर की ट्रेफिक व्यवस्था चरमराई हुई है जिसका कारण भी कहीं ना कहीं ठेले खोमचे और चौक चौराहों पर अड्डा जमाकर बैठे पेट्रोल, डीजल ऑटो के साथ ई रिक्शा है। वहीं जानकारी के बावजूद इनपर ध्यान नही देना मतलब इसका जिम्मेदार भी नगर निगम और पुलिस प्रशासन भी है। हालांकि शिकायत के आधार पर नगर निगम अमला ने लंबे समय बाद कार्यवाही की शुरुआत शनिचरी बाजार से की है। उम्मीद जताई जा रही है निगम अमला और ट्रेफिक पुलिस जल्द ही गोलबाजार, जूना बिलासपुर, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड और व्यापार विहार में भी इसी तरह कार्यवाही करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments