श्रद्धा महिला मंडल द्वारा नारी एवं दिव्यांग को ट्राई साइकिल और ई रिक्शा प्रदान कर सशक्तीकरण की दिशा में की एक मूलचूल पहल।

श्रद्धा महिला मंडल द्वारा नारी एवं दिव्यांग सशक्तीकरण के अभिनव प्रयासों में एक और अध्याय जोड़ते हुए 10 ट्राईसाइकिल एवं 11 ई-रिक्शा प्रदान किए गए। जिसमें मुख्यालय बिलासपुर से 6 हितग्राही एवं संचालन क्षेत्रों के 4 हितग्राही शामिल रहे। इनमें 4 महिलाएं शामिल रहीं। वहीं 11 जरूरतमंदों को ई-रिक्शा प्रदान किए गए। जिसमें मुख्यालय से 8 एवं संचालन क्षेत्रों से 3 हितग्राही शामिल रहे। जिनमें 10 महिला हितग्राहियों को रिक्शा प्रदान किया गया। ई-रिक्शा एवं ट्राइसाइकिल पाकर सभी हितग्राही बेहद खुश नज़र आए। दिव्यांग लाभार्थियों ने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी साथ ही रोजगार पाने में आसानी होगी।

ई-रिक्शा लाभार्थियों ने कहा कि पहले किराए पर रिक्शा लेकर चलाने में उन्हें आर्थिक कठिनाईयो का सामना करना पड़ता था। लेकिन खुद का ई-रिक्शा मिल जाने से वे अब खुद की एवं अपने परिवार की बेहतर तरीके से देखभाल कर पाएँगी। कोल इंडिया से पधारीं सिलोस अध्यक्षा विमला प्रसाद मुख्य आतिथ्य के रूप मे सामिल हुई। इसके अलावा कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय एवं दोनों कॉलोनियों में कार्यरत 80 से अधिक महिला सफाईकर्मियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल मुख्यालय बिलासपुर एवं एसईसीएल संचालन क्षेत्रों की समितियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। जिसमें गीत-संगीत, नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles