Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए रेलवे...

बिलासपुर जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में संपन्न हुई नामांकन की प्रक्रिया।

बिलासपुर जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। ऑटो संघ के इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा गया है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 21 जुलाई को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में चुनाव होना है। जहा 21 जुलाई को मतदान के बाद देर रात इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। भूतपूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास ने बताया कि आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिया जाएगा। जिसमें बिलासपुर जिला ऑटो संघ की 2 साल की कार्यकारणी होती है। जिसमें अध्यक्ष बनने पर यातायात व्यवस्था पर ज्यादातर ध्यान दिया जाता है। साथ ही ऑटो चालकों के हित में कार्य हो, यह प्रयास रहता है। प्रशासन से ऑटो चालकों की सुविधा की मांग की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments