रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में रविवार को जिला स्तरीय तैयारी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। दो वर्गों में हुए इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमे चयनित बच्चे आने वाले दिनों में भिलाई में होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में स्थित स्वीमिंग पूल से अभ्यास कर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर जौहर दिखा रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है। लगातार यहाँ ट्रेनरों के द्वारा बच्चो को तैराकी के हुनर सिखाये जा रहे है। इसी कड़ी में जिला तैराकी संघ के द्वारा जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अलग अलग वर्ग के बच्चों के द्वारा तैराकी की विभिन्न इवेंट में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अच्छे अंक पाने वाले बच्चों का सलेक्शन आने वाले दिनों में भिलाई में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा।



इस अवसर पर मंडल सचिव अमरनाथ सिंह, तरण ताल प्रभारी हेमंत सिंह परिहार, संतोष पाल, शंकर पांडेय, गोपी संतोष, टी रमेश बाबू, बीएस यादव, सुभाष कुमार, दिनेश सिंह, रमन सिंह, सुनीता शर्मा, मनीषा सिंह, सोनू सिंह, बबिता बसाक, गीता नायडू एवं तबस्सुम समेत बड़ी संख्या में बच्चे और उनके परिजन उपस्थित थे।


