Homeहमर बिलासपुरऑनलाइन कपड़ा खरीदी करते वक्त लिंक पर क्लिक करते ही शिवानी सिंह...

ऑनलाइन कपड़ा खरीदी करते वक्त लिंक पर क्लिक करते ही शिवानी सिंह के गायब हुए एक लाख रुपए, सरकंडा पुलिस जांच में जुटी।

सरकंडा क्षेत्र के बसंत विहार निवासी शिवानी सिंह ने ऑनलाइन कपड़ा खरीदने लिंक पर क्लिक किया और वह ठगी का शिकार हो गयी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती से 1 लाख रूपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि झारखंड धनबाद में बैठे ठग मास्टर माइंड ने ऑनलाइन खरीदी के दौरान युवती को लिंक भेजा, जिसमें पहली बार ऑनलाइन 97 हजार खाते से ट्रांसफर हुआ, वह कुछ समझ पाती, तीन हजार रूपए भी ट्रांसफर हो गए। बैंक से जानकारी मिली कि जिस खाते में रूपए हस्तांतरित हुआ है, वह झारखंड राज्य के जिला धनबाद स्थित केनरा बैंक का है। सरकंडा पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments