बिलासपुर शहर वासियों को अपनी विशेष कृपा बरसाने के लिए अपने रथ पर आरूढ़ हो कर निकले भगवान जगन्नाथ जी अपने संग भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ शहर मे भक्तों को दर्शन दिया। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रा का आयोजन इस रविवार को किया गया। जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा भव्य नगर संकीर्तन, नृत्य एवं प्रसाद वितरण करते हुए सभी भक्तजन शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता केंद्र से होकर गोल बाजार, सदर बाजार से अग्रसेन चौक का भ्रमण कर अंत में वापस बृहस्पति बजार में पहुंचें।

जहां भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस बार फूलों से सुसज्जित भव्य रथ, 56भोग तथा महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र बने। इसके साथ ही जगह-जगह पर भक्तजनों तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत तथा प्रसाद वितरण किया गया।




