बिल्हा मंडी प्रांगण में आदिवासी समाज द्वारा रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में 18 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया गया। उद्यानिकी महाविद्यालय, अनुसंधान केंद्र हथनी में भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

उप मंडी प्रांगण बिल्हा में कवर्ड शेड निर्माण 78 लाख, उप मंडी प्रांगण विश्राम गृह निर्माण 80 लाख का भूमि पूजन किया गया। साथ ही बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हरदीकला, हिरी, हरदी, मुरकुटा बिटकुली पासीद दगौरी कडार मोहतरा सेवा सहकारी संस्थाओं में निर्मित किसान कुटीर का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही शिक्षा की क्षेत्र में जोर देते हुए धरमलाल कौशिक ने बताया कि छात्रावास को पूर्ण सुविधा युक्त बनाया जाएगा। साथ ही उन जगहों पर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। जहां पर छात्रावास की जरूरत है। शिक्षा की क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।



