अरपा रिवर व्यू को टूरिस्ट स्पॉट की तरह की तरह विकसित करने की योजना है, जिस पर काम शुरू हो गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी बताया कि आने वाले दिनों में अरपा का यह तट पर्यटकों का आकर्षण केंद्र रहेगा, यहां गार्डन, नौका विहार आदि की सुविधा जोड़ी जाएगी। इसके बाद यह पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा। दो बैराज के निर्माण के साथ अरपा नदी के तटों को सकरा किया गया है ताकि पूरे साल भर अरपा नदी में जल स्तर बना रहे। जब नदी में पानी होगा तो वह आकर्षण का केंद्र होगा। इंदिरासेतु से पुराना सरकंडा पुल तक की सड़क बनकर तैयार है। शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर संवारा जा रहा है।

जिसके तहत बंधवा पारा तलाब, जतिया तालाब, हैप्पी स्ट्रीट को तैयार कर शहर वासियों के मनोरंजन के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही रिवर व्यू के नए रोड को तैयार कर लिया गया है और इसे नौका विहार के साथ टूरिस्ट प्लेस बनाने की तैयारी चल रही है। जिससे बिलासपुर को एक नई पहचान भी मिलेगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह एक अच्छा विचार है। सरकार का लेकिन इसे संपूर्ण देखभाल के साथ शुरू किया जाए। क्योंकि अक्सर देखा गया है गार्डन का निर्माण होने के बाद उनकी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस योजना को अच्छी तरीके से प्रशासन द्वारा पूरा किया जाए। ताकि बिलासपुर शहर को एक नई पहचान मिल सके।



