शहर के मुख्य बाजारों में बेतरतीब पार्किंग से राहगीर परेशान, सड़क चौड़ीकरण के बाद भी नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था।

शहर में पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पीडा यह है कि लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजारो के पास गाड़ियों की अवैध पार्किंग और जनता की परेशानी सहज ही देखी जा सकती है। बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों से न सिर्फ स्थानीय दुकानदार परेशान हैं, बल्कि आम जनता भी दुखी है। जिस स्थान के आसपास अधिकांश बैंक और दुकानें हैं। लोग अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर यहां पर आते हैं लेकिन नजदीक किसी प्रकार की फ्री पार्किंग न होने के कारण लोग सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा कर काम के लिए निकल जाते हैं। इससे यहां पर जगह बहुत तंग हो जाती है।

यहां पर दोपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता। जिसकी वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। घर से सुबह के वक्त स्कूल दफ्तर और अहम कामों के लिए निकले लोग सड़क पर खासे परेशान हो रहे हैं। आने जाने वाले वाहन चालकों ने सड़क के दोनों छोर कब्जा किया है। जिसके चलते ही ऐसी स्थिति बनी है। हैरत की बात है कि सड़क में चौड़ीकरण करने के बावजूद लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जुझना पड़ रहा है। शाम ढलते ही शहर के कई मार्ग जाम हो जाते हैं और इससे आने जाने वालों को दिक्कत उठानी पड़ती है। साथ ही कई बार ऐसी स्थिति देखी गई है इसमें एम्बुलेंस फंस जाता है। शहर के अंदर कई दुकानें और परिसर ऐसे हैं जहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है जहां आने वाले लोग रोड में ही अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं जिससे यातायात में बाधा आती है देखने वाली बात क्या होगी कि आखिर कब शहर में अवैध पार्किंग के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles