सिरगिट्टी थाना अंतर्गत चांदमारी तालाब में नहाते समय एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना थाना सिरगिट्टी में दी। जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस की ओर से मामले की विवेचना की जा रही है। सोमवार को शारदा मन्दिर चांदमारी निवासी 7 वर्षीय पीयूष शुक्ला पिता सुबोध शुक्ला जो घर मे बिना बताए चांदमारी तालाब में नहाने चला गया और नहाते वक्त गहराई में चले जाने से बच्चा डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घर के इकलौते बच्चे की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो जाने से शुक्ला परिवार के घर मातम पसर गया है।फिलहाल अभी कागजी कार्यवाही की जा रही है।मंगलवार को मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।





