पचपेड़ी के शासकीय गर्ल्स हाइयर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों एवं संत गुरु घासीदास कॉलेज के छात्राओं हेतु साइबर की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के द्वारा पीपीटी के माध्यम से साइबर अपराध के वर्तमान तरीके एवं विभिन्न प्रकारों से अवगत कराते हुए उनसे बचने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में बताया गया। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर जानकारी देने के संबंध में भी बताया गया। इसके अलावा बालिकाओं, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में बताते हुए उनसे बचने के उपाय बताए गए तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पचपेड़ी थाना परिसर एवं थाना आवासीय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।



