जनदर्शन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने अंडर 14 वर्ग कबड्डी विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए वितरण किए 21-21 हजार के चेक।

सप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय शालेय कबड्डी अंडर 14 वर्ग प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को चेक दिया। छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम में बिलासपुर जिले के भी 6 खिलाड़ी शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को 21-21 हजार रूपए का चेक प्रदान कर उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आए ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों की समस्याएं बड़े इत्मीनान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्टर से लगभग 200 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जनदर्शन में कलेक्टर ने किसानों से खाद, बीज उपलब्धता की जानकारी ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles