Homeहमर बिलासपुरकिन्नर ने लगाया साथी किन्नर पर दैहिक शोषण का आरोप.. पुलिस के...

किन्नर ने लगाया साथी किन्नर पर दैहिक शोषण का आरोप.. पुलिस के पास पहुंचा मामला..गंभीर आरोप की जाँच हुई शुरू

बिलासपुर/ बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाली एक किन्नर ने दूसरे किन्नर पर दैहिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है, आज बड़ी संख्या में किन्नरों का समूह सिविल लाइन थाने पहुंचा जहां उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन को मामले की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है..

खुद पर हुए शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किन्नर ने बताया कि वह शहर के एक कपड़े दुकान में काम करता तब उसकी पहचान सुनील नाम के किन्नर से हुई और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना इस दौरान किन्नर विजय अरोरा द्वारा दबाव बनाकर प्रार्थी किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया, कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे किन्नरों ने बताया कि, विजय अरोरा पहले ऐसे कृत कर चुका है, और बार-बार दबाव बनाकर किन्नरों की आबरू लूटने का काम करता है शिकायत करने पहुंचे किन्नरों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments