निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने 13 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौपा ज्ञापन।

निगम के स्वयतशासी कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। उनके द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया है, उन्होंने बताया कि सभी नगरी निकायों में कर्मचारियों को दो से पांच माह से लंबित वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जिसकी मांग वे लंबे समय से निगम और प्रशासन में कर रहे हैं। महासंघ ने बताया कि हमारी 13 सूत्रीय मांग है जिसकी लंबे समय से पूरी करने की आस लेकर हम निगम में काम कर रहे हैं। उसके बावजूद भी इस ओर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। महिला कर्मचारियों ने बताया कि नगरीय निकाय के मिशन क्लीन सिटी में कार्यरत स्वच्छता दीदी का कलेक्टर दर के आधार पर वेतन भुगतान करते हुए भविष्य निधि राशि काटे जाने का निर्देश होने के बावजूद भी अब तक इस तरफ कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि प्रति व्यक्ति 35 रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है। वही मध्य प्रदेश में यह 105 रुपए दिया जाता है उन्होंने मध्य प्रदेश के समान राशि भुगतान करने मांग की है, इसके समेत 13 सूत्री मांगों को पूरा करने प्रशासन से गुहार लगाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles