सरकार बदलने के बाद राशन कार्ड भी बदल दिया गया है, पूर्व सरकार में बने राशन कार्ड को बदला जा रहा है इसके लिए प्रत्येक वार्डों में शिविर लगाकर पुराने कार्ड के बदले नया कार्ड दिया जा रहा है, जिसमें बीपीएल और एपीएल कार्ड दोनों शामिल है, वार्ड में लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में कार्ड धारी पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व सरकार द्वारा जारी कार्ड के कवर पेज को बदल दिया गया है. अब नया कार्ड बनाया गया है जिसका वितरण प्रत्येक वार्ड में किया जा रहा है। हितग्राही अपने पुराने कार्ड देकर नया प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए निगम और पार्षद द्वारा लोगों को सूचना भी दी जा रही है।






