22 जुलाई से शुरु हो रहे श्रावण मास में श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक सरकंडा में श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का श्री महारूद्राभिषेकात्मक महायज्ञ प्रारंभ किया जा रहा है। 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक श्रावण कृष्ण प्रतिपदा से प्रारंभ होकर श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक नमक चमक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक मंदिर में किया जाएगा।

सावन के महीने में 22 जुलाई से 19 अगस्त तक भगवान भूतनाथ कैलाशवासी विश्वेश्वर की अनुकंपा से सदगुरुदेव प्रातः स्मरणीय ब्रह्मलीन परमपूज्य श्री 108 श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपाछाया, महामंडलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के शुभ आशीर्वाद से बिलासा नगरी मे विश्व शांति एवं जन कल्याण के लिए श्री पीताम्बरा हवनात्मक यज्ञ एवं श्री महारुद्र अभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु यजमान भी बन सकते हैं। पारद शिवलिंग में महारुद्र अभिषेकात्मक महायज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना कर फल की प्राप्ति कर सकते हैं। पीतांबरा पीठ में प्रतिदिन सावन के महीने में पूजा अर्चना की जाएगी।






