तारबहार पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन पकड़कर 10 क्विंटल कबाड़ किया जब्त।

तारबहार थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज में एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 बी एन 6816 खड़ा पाया गया। जिसमें एल्युमिनियम कबाड़ और रेलवे का कबाड़ सामान भरा हुआ था। जानकारी मिलने पर तत्काल थाना तारबहार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर पिकअप वाहन चेक किया। जिसमें रेलवे का कबाड़ सामान भरा हुआ मिला। जिसका वजन तकरीबन 10 क्विंटल है। जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपए बताई जा रही है।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उक्त कबाड सामान को रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। बताया गया है कि उक्त सामान फिरोज मेमन निवासी तीफरा कबाड़ी वाले का है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है। आरोपी लालमन सिंह को आर.पी.एफ बिलासपुर द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी फिरोज मेमन अभी फरार है। जिसकी तलाश तारबाहर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles